जस्सी जसकरण का अकालीदल छोड़ भाजपा में शामिल होने पर तीक्ष्ण सूद ने किया स्वागतकहा : पंजाब के प्रति सकारात्मक सोच वाले सभी नेता हो रहे शामिल
माहिलपुर /दलजीत अज्नोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा बताया गया है कि भाजपा को पीपलावाला के वार्ड न. 21 में उस समय भारी बल मिला जब जस्सी जसकरण सिंह तथा उनकी पत्नी श्रीमती मनदीप कौर ने अपने दर्जनों साथियों समेत पूर्व मंत्री तीक्षण सूद तथा बीबी महिंदर कौर जोश की उपस्थिति में अकाली दल को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थामा। जस्सी जसकरण जो कि शिरोमणि अकाली दल के अनुसूचित जाति विंग के जिला अध्यक्ष थे ने प्रधानमंत्री मोदी की देश के विकास के प्रति प्रतिवद्धता वाली नीतियों तथा स्थानीय नेताओं श्री तीक्ष्ण सूद तथा महिंदर कौर जोश द्वारा करवाए गए विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया था। आज एक भव्य समारोह में उन्होंने विधिवत उन्हें भाजपा में शामिल किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री महिंदर कौर जोश, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद तथा पूर्व मेयर शिव सूद ने ,जस्सी तथा अन्य भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को विश्वास दिलाया कि भाजपा में उनके मान -सम्मान का हर प्रकार से ध्यान रखा जाएगा। इस मौके श्री सूद ने कहा पंजाब सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह फेल हुई है। कांग्रेस तथा अकाली दल के प्रति लोगो का विश्वास ख़तम हो चुका है। अब पंजाब के लोगो को भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदे है कि वह पंजाब को मौजूदा संकट से बाहर निकाल सकती है। उन्होंने कहा की नगर निगम चुनावो में भाजपा उमीदवारों को विजय बनाकर 2027 में पंजाब में भी डबल इंजन सरकार लाकर पंजाब में विकास के रास्ते खोलने के लिए हम सब को एकजुट होकर काम करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता मंडल प्रधान संजू अरोड़ा ,अशोक कुमार पूर्व पार्षद ,यशपाल शर्मा गुरप्रीत सिंह गोपी ,मनजीत कौर, गुरदीप सिंह , मोहन सिंह ,दलजीत कौर ,सुमनप्रीत कौर ,मंजू बाला आदि भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment