ए.डी.सी. निकास कुमार ने नए बैडमिंटन कोर्टों का किया उद्घाटन



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार ने आज स्थानीय इंडोर स्टेडियम में सोनालिका ग्रुप के सहयोग से तैयार किए गए दो नए बैडमिंटन कोर्टों का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों के विकास और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में निजी संस्थाओं की भागीदारी बहुत ही सराहनीय है।
ए.डी.सी. निकास कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इसी कड़ी में इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड सोनालिका द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सी.एस.आर.) गतिविधियों के तहत बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए यह सुविधा मुहैया करवाई गई है, जिससे जिले के खिलाड़ियों को उच्च स्तर का अभ्यास करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने सोनालिका प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सहयोगी उपक्रम जिले में खेल संस्कृति को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, अपने खेल कौशल को और निखारें तथा जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें।
इस मौके पर सोनालिका ग्रुप की ओर से रजनीश संदल और विशाल गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह में स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड पंजाब के सदस्य अमनदीप सिंह और जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

Comments