सेवा व सिमरन के पुंज थे स्वामी रामचंद - तीक्षण सूद42 वें सलाना सम्मेलन में जुटी भरी भीड़



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
 पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा बताया गया है की बाबा रौशन सिंह द्वारा स्वामी रामचंद जी का 42 वां सम्मेलन प्राइम एन्क्लेब बूलवाड़ी में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के पाठ व कीर्तन के साथ सम्पन करवाया गया। हर साल की तरह इस साल भी भारी गिनती में संगत ने जुड़कर सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर प्रबंधकों द्वारा श्री तीक्ष्ण सूद के अतिरिक्त पूर्व पार्षद श्रीमती मनजीत कौर तथा श्रोमणि अकाली दल के नेता रणवीर सिंह राणा को सन्मानित किया गया। संत बाबा रणजीत सिंह की उपसिथति ने कार्यक्रम को और भी चार चाँद लगा दिए। संगत को सबोधित करते हुए श्री सूद ने कहा कि बाबा फरीद की इस गद्दी की स्वामी रामचंद ने जीवन भर सेवा करते हुए लोगों को नाम के साथ जोड़ा तथा सेवा के लिए प्रेरित किया। वह सेवा व सिमरन का जीता जगता उदहारण बने। उनकी परम्परा को बाबा रौशन सिंह जी तथा उनके सुपुत्र निर्मल सिंह जी बखूबी निभा रहे है। ऐसे महापुरषों की आने वाली पीढिया को अपनी संस्कृति तथा धर्म से जोड़ने का काम करते है।

Comments