2027 में पंजाब में बनाएगे भाजपा की सरकार - केवल सिंह ढिल्लोंतीक्षण सूद के निवास पर हुआ भव्य स्वागत




होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा कहा है कि भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स. केवल सिंह ढिल्लों ने होशियारपुर में अध्यक्ष बनने के बाद अपनी पहली फेरी में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट की।सरदार ढिल्लों का भाजपा कार्यकर्ताओ ने इस मौके पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुये से कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब में बुरी तरह फेल हो चुकी है। जनता के साथ किये गए वायदे पूरे नही करपाई। पंजाब में कानून व्यवस्था की सबसे बुरी स्थिति है। पंजाब प्रदेश जो कि किसी समय नं 1 प्रदेश था। अब 18 वे नं पर पहुंच गया है। हमसे पीछे रहने वाले उत्तर प्रदेश,विहार व हरियाणा डबल इंजन सरकार के कारण हमसे बहुत आगे निकल गए है । पंजाब आम आदमी पार्टी की गलत नीतियों के कारण वित्तीय संकट में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओ का हल भजापा की सरकार बनने पर ही किया जायगा तथा किसानो की 24 फसलों का MSP दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़ के साथ प्रेस को सबोधित किया। इस अवसर भाजपा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश ,पूर्व मंत्री श्रीमति महिंदर कौर जोश ,नमिषा मेहता ,डॉ.दिलबाग़ राय ,शिव सूद पूर्व मेयर ,निपुण शर्मा ,विजय पठानिया ,आनंदवीर सिंह ,पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी ,गुरप्रीत कौर ,सतीश बावा , सुरेश भाटिया बिट्टू , अश्वनी गेंद विनोद परमार ,यशपाल शर्मा ,कमलजीत सेतिया , श्री मति राकेश सूद ,कविता परमार ,अर्चना जैन , कुलवंत कौर ,अशोक कुमार ,अमरजीत सिंह लाड्डी , तरसेम मोदगिल ,संजू अरोड़ा ,राकेश सूरी ,शम्मी वालिया ,,बब्बा हांडा ,ईशान मैहरा ,राजेश ,अनिल जैन ,रविकांत ,पलवी ,सुनीता ,सुखवीर सिंह ,चन्दर शेखर तिवारी ,राजकुमार ,रमेश ठाकुर ,अतुल सूद ,पिंकी , मनजिंदर सियान ,शिव कुमार ,हनी सूद ,अक्षय,राजीव महाजन ,आज्ञापाल साहनी ,अवतार सिंह कंग ,दीक्षांत ठाकुर ,रनजीत राणा, पंकज बांसल, हरमेश लाल ,कुर्बान लोकेश खन्ना ,अमिता सूद ,तबसुम खातून ,राज कुमारी ,एडवोकेट संदीप तिवारी, जस्सी जसकरण ,रोहित धीर ,हरभजन पाल ,विशाल शर्मा , केवल सिंह ,रामदेव यादव , मोहिंदर पाल धीमान ,मेंदीरत्ता ,हेम राज ,पंडित ब्रिज लाल,सुरजीत कुमार, दविंदर अरोड़ा , दीपक आदि उपस्थित थे।

Comments