हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा — बसपा की ओर से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा डॉ. अंबेडकर के संघर्ष के कारण मिले एक-एक वोट की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला और विधानसभा स्तर की जिम्मेदार नेतृत्व की विशेष बैठक हुशियारपुर में आयोजित की। बैठक में बसपा पंजाब के अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी विशेष रूप से शामिल हुए और 19 जून को हुशियारपुर में आयोजित की जाने वाली समीक्षा बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर करीमपुरी ने एसआईआर प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए बीएलए की नियुक्तियों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की और बीएलए की एसआईआर में क्या भूमिका होगी, इसकी जानकारी साझा की। करीमपुरी ने कहा कि 2027 के चुनावों के दौरान बसपा को पंजाब में व्यापक जनसमर्थन मिलेगा, इसलिए हर बूथ पर एक-एक वोट की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए बसपा नेतृत्व और कार्यकर्ता डट कर पहरा दें।
इस अवसर पर स्टेट जनरल सेक्रेटरी ठेकेदार भगवान दास सिद्धू (इंचार्ज लोकसभा हुशियारपुर), जोन इंचार्ज चौधरी गुरनाम सिंह, स्टेट सेक्रेटरी रणबीर बबर, स्टेट सेक्रेटरी राम लाल संधू, रिटायर्ड चीफ इंजीनियर इंचार्ज बसपा दसूहा और मकेरियां, स्टेट सेक्रेटरी मनिंदर शेरपुरी, स्टेट सेक्रेटरी सुखदेव बिट्टा, जिला अध्यक्ष दलजीत राए, सोमनाथ बैंस, सरपंच जगमोहन सज्जना, एडवोकेट धर्मिंदर दादरा, मदन बैंस (इंचार्ज हुशियारपुर विधानसभा), एडवोकेट पलविंदर माना (इंचार्ज चबेवाल विधानसभा), निशान चौधरी (इंचार्ज शाम चौसी), बख्शीश भीम (इंचार्ज गढ़शंकर), यश भट्टी (चबेवाल), राकेश किट्टी, दविंदर बाहोवाल, हरजीत लाडी सहित अन्य पार्टी नेतृत्व मौजूद थे।
Comments
Post a Comment