प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 वर्ष के कार्यकाल में भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया: अविनाश खन्नाभाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम का किया आयोजन
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
भारतीय जनता पार्टी स्पोर्ट्स सेल पंजाब की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमन घई की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बतौर प्रधानमंत्री 12 साल पूरे होने के अवसर पर शिव मंदिर, बंसी नगर में उनकी लंबी आयु की कामना के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर मोदी जी की लंबी आयु की कामना की।
श्री अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बतौर प्रधानमंत्री 12 साल के अपने कार्यकाल में भारत को हर फ्रंट पर आगे ले जाने का काम किया है तथा अनेक ऐसी लाभकारी योजनाएं देश के हर वर्ग को दी हैं, जिसका लाभ उठाकर आज देश का हर वर्ग अपने जीवन स्तर को ऊपर ले जाने में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने 12 साल के चल रहे प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु की कामना के साथ कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा चलाई गई योजनाएं घर-घर पहुंचाने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस तरह उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान क्रेडिट कार्ड और स्टार्टअप जैसी अन्य योजनाएं देश को दी हैं, उसके लिए अविनाश राय खन्ना जी ने मोदी जी का धन्यवाद करते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमन घई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने कार्यकाल में देश की जनता जो पिछले कांग्रेस के 60 वर्ष से ज़्यादा के कार्यकाल में बुनियादी सहूलियतें, रोटी, कपड़ा और मकान को तरस रही थी, उसे इस 12 साल में मोदी जी ने हर देश के नागरिक को उसका घर देने, अच्छा कपड़ा पहनने और खाने के लिए अन्न देने की जो 12 साल में कोशिशें की हैं, उसके लिए आज पूरा देश एक नई ऊंचाइयों तक जा रहा है। डॉ. घई ने प्रधानमंत्री मोदी जी को कोरोना कार्यकाल में उनके द्वारा देश की जनता को इस महामारी से बचाने के लिए जिस ढंग से देश को एक रखा और देश को सेहत सहूलियतें (वैक्सीन) प्रदान की, उसके लिए भी धन्यवाद किया। डॉ. घई ने कहा कि आज मोदी जी के कार्यकाल में पूरा विश्व भारत को एक विश्व गुरु के रूप में देख रहा है तथा दुनिया का हर देश, चाहे वह यूरोप हो, एशिया हो या अफ्रीका हो, हर देश प्रधानमंत्री मोदी जी को अपने देश में बुलाने के लिए अपना सौभाग्य समझता है। डॉ. घई ने प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 साल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनकी लंबी आयु की कामना के साथ परमात्मा से प्रार्थना की कि उन्हें और शक्ति दे ताकि वह देश को 2047 के विकसित भारत के विज़न को आगे ले जाने में सफल हों।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. पंकज शर्मा व मोहित संधू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों की कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे देश को जिस तरह एक विकसित भारत बनाने के लिए अनेकों स्कीमें और योजनाएं शुरू की हैं, मज़दूर, किसान, उद्योगपति, दुकानदारों के लिए उन योजनाओं के बारे में हमें घर-घर पहुंचाना होगा। उन्होंने और डॉ. पंकज शर्मा ने मोदी जी की लंबी आयु की कामना के साथ परमात्मा से उन्हें और शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्पोर्ट्स सेल मोहित संधू ने कार्यकर्ताओं को मोदी जी के 12 साल के कार्यकाल पूरे होने पर एक विश्व रिकॉर्ड बनाने पर पहुंचने के लिए धन्यवाद कहा व उनकी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मनोज शर्मा, डॉ. विशिष्ट कुमार, विक्रम शर्मा, डॉ. राजकुमार सैनी, विक्रांत शर्मा, अमित पटियाल, हरीश बेदी, राजकुमार शर्मा, अमित सिद्धू, ओम प्रकाश सिद्धू, नसीब चंद, परमजीत राणा, जसवीर सिंह, पंडित वकील चंद तिवाड़ी भी मौजूद ।
Comments
Post a Comment