श्री ब्रह्मचारी आश्रम में श्री हनुमान जी की 11 मुखी मूर्ती स्थापना कार्यक्रम विधिवत संपन्नपूर्व सांसद खन्ना महाबली बजरंगबली के प्रतिमा स्वरूप के सामने हुए नतमस्तक


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
: पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना श्री ब्रह्मचारी आश्रम गाँव नंगल शहीदां में श्री बजरंगबली जी महाराज की 11 मुखी मूर्ति की स्थापना के उपलक्ष में करवाए गए भव्य आयोजन में शामिल हुए जहाँ खन्ना स्थापित किये गए श्री हनुमान जी के 11 मुखी प्रतिमा स्वरूप के आगे नतमस्तक हुए जिसमें हनुमान वानर मुख, श्री राम मुख, भगवान् शिव मुख, अग्निदेव मुख, गणेश मुख, नरसिंघ मुख, गरुड़ मुख, वराह मुख, हयग्रीव मुख, भैरव मुख, स्त्री महाकाली मुख सुशोभित हैं। आश्रम से श्री हनुमान जी को समर्पित एक भव्य शोभा यात्रा का आगाज़ हुआ जो कि बड़ा हनुमान मंदिर दशहरा ग्राउंड में पहुंची। उसके बाद आश्रम लौट कर पूजा अर्चना की गयी । इस धार्मिक आयोजन में सिंगला स्टील की तरफ से लंगर की व्यवस्था की गयी। इस मौके पर खन्ना के साथ संत महिपाल जी, डॉ. तिवारी, आई.आर.एस. पूनम रानी, पूर्व कैट जज सतीश मोंगा ने भी भगवान् श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की।

Comments