पंजाब की प्रगति के लिए भाजपा–शिरोमणि अकाली दल गठबंधन का पुनर्गठन जरूरी : सिकंदर सिंह मलूकाSAD-BJP गठबंधन से पंजाब में विकास और स्थिरता का नया दौर शुरू हो सकता है : सिकंदर सिंह मलूका


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब के राजनीतिक भविष्य को लेकर अपने निजी विचार साझा करते हुए मलूका ने कहा कि पंजाब की बड़ी आबादी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन को देखना चाहती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पंजाब के विकास, शांति, खुशहाली और समग्र प्रगति के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। मलूका ने कहा कि उन्होंने यह राय पार्टी के विभिन्न मंचों पर भी रखी है, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत दृष्टिकोण है।
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संभावित गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। पंजाब की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए मलूका ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल–भाजपा गठबंधन “समय की मांग” है और राज्य तथा जनता के व्यापक हित में वरिष्ठ नेताओं एवं दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
मलूका ने कहा कि यदि यह गठबंधन दोबारा अस्तित्व में आता है, तो इससे पंजाब के विकास के नए रास्ते खुल सकते हैं और राज्य की राजनीतिक तथा सामाजिक मजबूती को भी बल मिलेगा।

Comments