दस्त से बचाव के लिए ORS और जिंक का उपयोग करें**

*

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल जी के दिशा-निर्देशों के तहत दस्त से बचाव के लिए जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं और आम आदमी क्लीनिकों में ओआरएस और जिंक के कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। जहां लोगों को मुफ्त ओआरएस के पैकेट देने के साथ-साथ ओआरएस का घोल तैयार करने का तरीका भी सिखाया जाता है।

इस संबंध में डॉ. सीमा गर्ग, जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनता को जागरूक किया जा रहा है कि गर्मी के मौसम में दस्त (डायरिया) के मामले बढ़ जाते हैं, खासकर बच्चों में। दस्त के कारण शरीर में पानी और लवण की कमी हो जाती है, जो गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है।

इससे बचाव के लिए ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) और जिंक का उपयोग बहुत जरूरी है। दस्त के हर मामले में तुरंत ORS घोल देना शुरू करें। ORS शरीर में पानी और लवण की कमी को पूरा करता है। बच्चों को 14 दिनों तक जिंक की गोली देनी चाहिए, जिससे दस्त की गंभीरता कम होती है। छह महीने से छोटे बच्चों को मां का दूध पिलाना जारी रखें। साफ पानी और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि दस्त के लक्षण दिखाई देने पर घर में ही ORS का उपयोग करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Comments