रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ सम्मान समारोह- विद्यार्थियों की मेहनत को मिला सम्मान
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के 300 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम के दौरान वाईस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन ने रयात बाहरा ग्रुप के विजन को साझा करते हुए बताया कि रयात बाहरा ग्रुप ने वर्ष 2000 में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी शुरुआत की थी और आज समूह की तीन यूनिवर्सिटियां सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध करवाना भी है, ताकि विद्यार्थी अपने करियर में सफलता प्राप्त कर सकें।
Comments
Post a Comment