चब्बेवाल और मेहटीआना थानों में विभिन्न धाराओं। के अंतर्गत मामले दर्ज किए गए/डी एस पी भारत भूषण सैनी***यह सभी मामले एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत दर्ज किए गए/डी एस पी भारत भूषण सैनी

 
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
डी एस पी चब्बेवाल भारत भूषण सैनी जो मेहटीआना और चब्बेबाल थानों के प्रभारी हैं से उनके अंतर्गत पड़ते थानों में पिछले तीन माह में एन डी पी एस एक्ट तहत की गई कानूनी कार्यवाही के बारे में वरिष्ठ संवाददाता दलजीत अज्नोहा की ओर से विशेष बातचीत की गई जिस में उन्होंने ने बताया के पंजाब सरकार की मुहिम युद्ध नशियां विरुद्ध के तहत पुलिस पूरी तरह से कानूनी कार्यवाही कर रही हैं और पंजाब सरकार के उद्देश्य नशा मुक्त पंजाब के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिस दौरान पुलिस की ओर से पिछले तीन माह में की गई कानूनी कार्यवाही के तहत चबेवाल थाने में एन डी पी एस एक्ट को विभिन्न धाराओं के तहत 18 मामले दर्ज किए है 19 आरोपी गिरफ्तार किए है 49 ग्राम हेरोइन बरामद की है 1.4किलोग्राम पॉपी हसक और 553 नशीली गोलियां ,कैप्सूल बरामद किए है इसी तरह मेहटीआना थाने में 31 मामले दर्ज किए है 33 आरोपी गिरफ्तार किए है 103.88ग्राम हेरोइन बरामद की है 281 नशीली गोलियां कैप्सूल बरामद किए है और 5150 ड्रग मनी बरामद की है

Comments