माननीय गवर्नर पंजाब ने विश्व विद्यालयों व अन्य संस्थानों को नेत्रदान संबंधी कालम जोड़ने हेतु किए निर्देश जारी:- जे. बी. बहलविभिन्न कालेजों के साथ नेत्र दान संबंधी किए एम. ओ. यू. पर हस्ताक्षर :- संजीव अरोड़ा
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी, होशियारपुर की ओर से प्रधान जे. बी. बहल के नेतृत्व में पूर्व राज्य सभा सदस्य श्री अविनाश राय खन्ना जी से भेंट की और उन्हें नेत्रदान के उपलक्ष्य में एक विनती पत्र जो कि माननीय गवर्नर पंजाब श्री गुलाब चन्द कटारिया के नाम दिया। जिसमे उनसे सोसाइटी की ओर से विनती की गई कि पंजाब मे जो विश्व विद्यालयों व अन्य संस्थानों में बच्चे पढ़ाई कर रहे है उन्हे जागरूक करने हेतु उनके एडमिशन फार्म/आई. डी. कार्ड मे नेत्रदान हेतु कालम जोड़ा जाए। जिसे गवर्नर साहिब ने अपनी सहमति प्रकट करते हुए संबंधित विश्व विद्यालयों व अन्य संस्थानों को निर्देश जारी किए कि सोसाइटी को पूरा सहयोग करते हुए नियमों के मुताबिक नेत्रदान का कालम जोड़ा जाए ताकि अंधेपन से पीड़ित व्यक्तियों को रोशनी मिल सके और देश से अंधेपन को खत्म किया जा सके।
इस अवसर पर चेयरमैन व प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने अविनाश राय खन्ना जी का धन्यवाद किया जिसमें उन्होंने माननीय गवर्नर साहब की ओर से विश्व विद्यालयों व अन्य संस्थानों को भेजे गए पत्र की कॉपी सोसाइटी को भेंट दी। श्री अरोड़ा ने बताया कि सोसाइटी की ओर से पंजाब में विभिन्न कॉलेजों से संपर्क साध कर उनके साथ नेत्रदान के प्रति एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए ताकि इस संबंधी दोनों मिलकर कार्य कर सकें। श्री अरोड़ा ने बताया की श्री अविनाश राय खन्ना पिछले लंबे समय से जुड़कर सोसाइटी का सहयोग कर रहे हैं व खन्ना जी की बदौलत ही आज ड्राइविंग लाइसेंस नया बनवाने और रिन्यू करवाने में जो कानून में संशोधन होने के बाद जो अंगदान का कालम जोड़ा गया है उसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस अवसर पर प्रिं. डी. के. शर्मा, प्रो. राजीव शर्मा , अश्वनी कुमार दत्ता, ए. एस. कंग, सुरिंदरपाल दिवान, मदन लाल महाजन व अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment