अकाली नेता धरमिंदर टोनी ने डीएसपी से मुलाकात कर अलग-अलग मुद्दों पर की चर्चा कीअकाली नेताओ ने डीएसपी पलविंदर सिंह को किया सम्मानित
माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
शिरोमणि अकाली दल व्यापर विंग के नेताओ ने डीएसपी पलविंदर सिंह से मुलाकात कर उनको सम्मानित किया।इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल व्यापर विंग के प्रदेश महासचिव धरमिंदर कुमार टोनी,व्यापार विंग के जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह किन्नड़ा और उद्योग विंग के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह लवली वालिया ने संयुक्त रूप से कहा कि डीएसपी पलविंदर सिंह एक ईमानदार व बहादुर अधिकारी हैं।वह पहले भी कई जिलों के अलग अलग थानों में बढि़या सेवाएं निभा चुके हैं।धरमिंदर टोनी ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का हर कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन की ओर से समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जाने वाली हर मुहिम में बढ़ चढ़ कर सहयोग देगा।इस अवसर पर डीएसपी पलविंदर सिंह ने कहा की अगर हमारे आसपास किसी भी व्यक्ति को नशे की लत लग चुकी है तो हम इंसानियत के तौर पर नशा छुड़ाओं केंद्र से उसका इलाज करवा सकते है।अगर कोई भी व्यक्ति नशे का सेवन करता है या नशा बेचता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।नशा आंतकवाद से भी ज्यादा खतरनाक है।हमें आपसी सहयोग के जरिए इस बुराई को खत्म करना होगा।धरमिंदर टोनी ने कहा की नशा युवा पीढ़ी को बर्बादी की तरफ धकेल रहा है।युवाओं को बेहतर जीवन जीने के लिए नशे से दूर रहना चाहिए।स्कूल व कालेजों में युवाओं के अंदर बढ़ रही नशे की लत बेहद गंभीर रूप धारण कर रही है।युवाओं को नशे की लत ने अंदर से खोखला कर दिया है।अभिभावकों व शिक्षकों को युवाओं को नशे से छुटकारा दिलाने के लिए ठोस कदम उठाना पड़ेगा।युवा कम उम्र में ही राह से भटक जाते हैं और गलत संगत का असर उनके जीवन को बर्बादी की तरफ ले जाता है जिससे वह भयानक बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृति समाज में युवाओं और उनके परिवार के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। प्रदेश के युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग व नशे के खिलाफ लड़ने के लिए अपना योगदान देना होगा।
Comments
Post a Comment