*संत बाबा हरी सिंह स्पोर्टिंग क्लब कहारपुर द्वारा सैवन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू****इस टूर्नामेंट का उद्घाटन विशेष अतिथि व क्लब के चेयरमैन संत साधु सिंह निर्मल कुटिया कहारपुरवालिया ने किया


हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा — संत बाबा हरी सिंह स्पोर्टिंग क्लब कहारपुर द्वारा ग्राम पंचायत और प्रवासी भारतीयों के सहयोग से तीसरा/पांचवां ग्रामीण ओपन सैवन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट अध्यक्ष हरमनजीत सिंह खाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित करवाया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन विशेष अतिथि व क्लब के चेयरमैन संत साधु सिंह निर्मल कुटिया कहारपुरवालिया ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मैनेजर इंदरजीत सिंह भारटा, वरिंदर शर्मा, हरनंदन सिंह खाबड़ा, प्रिं.डा. परविंदर सिंह, प्रिं. शिबू मैथियो के, सरपंच हरनेक सिंह की ओर से संयुक्त रूप में की गई इस टूर्नामेंट में 24 टीमें भाग ले रही हैं।
आज खेले गए मैचों में गांव चंदेली की टीम ने गांव घूमियाला की टीम को 3-2 से पराजित कर अगली दौर में प्रवेश किया, जबकि गांव बाहोवाल ने गांव चक्क मल्ला की टीम को 1-0 से पराजितबकर आगे बढ़ा।
इस अवसर पर मनजिंदर सिंह पंच, सरबजीत सिंह पंच, सुखविंदर कौर पूर्व सरपंच, गुरदियाल सिंह खाबड़ा, गुरशरण सिंह जोनी उप अध्यक्ष, ज्ञान चंद, हरजीवन सिंह खाबड़ा, चरणजीत सिंह खाबड़ा, सरबजीत सिंह, कोच हरिंदर सिंह सनी, ज्ञानी हरभजन सिंह, मुकेश कुमार केशी, गुरमीत सिंह अमेरिका, मनिंदर सिंह काला, अमरीक सिंह विक्की, कोच परमजीत सिंह, सतवीर सिंह सत्ती, दीपा दोसांझ, गुलबर्ग सिंह, सरबजीत सिंह चंदेली, रणजीत सिंह रिंकू, हरमेश लाल बाली, मा. करम सिंह, नंबरदार पंडित भूषण कुमार, संजीव बाली, सतविंदर सिंह बिट्टू,गुरनाम सिंह बैंस, थानेदार सुमित बाली, थानेदार राज कुमार राजू, प्रमात्मा सिंह, लखविंदर सिंह बिट्टू, मेजर सिंह खाबड़ा, अमनदीप सिंह मन्ना सहित गांववासी तथा खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Comments