जालंधर: दलजीत अजनोह
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब द्वारा आयोजित केरियर काउंसलिंग सेशन 2026 अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 900 विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही कैरियर दिशा प्रदान कर उनके भविष्य को बेहतर बनाना था।
इस सत्र में जालंधर सहित आसपास के कई शहरों एवं स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से शामिल संस्थानों में एसपीएन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुकेरियां; स्कूल ऑफ एमिनेंस, आदमपुर; संत बाबा ओंकार नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कला बकरा; स्प्रिंग बेल डे बोर्डिंग स्कूल, लुधियाना; जीएसएसएस बस्ती जोधेवाल; जीएसएसएस हजारा; आइवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर; तथा सेंट जोसेफ स्कूल, गुरदासपुर शामिल रहे। इसके अलावा मोहाली, पटियाला, अमृतसर, बटाला सहित अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
यह कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हीरो ग्रुप की पहल BML Munjal University तथा आइवी वर्ल्ड स्कूल के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों डॉ. अनुप धर, डॉ. सौम्यजीत भार, डॉ. सरस्वती वैद्यनाथन तथा अजय महाजन ने विद्यार्थियों को कैरियर चयन, उच्च शिक्षा, भविष्य की संभावनाओं एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि ऐसे काउंसलिंग कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने तथा उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में राज्य चेयरमैन मनमोहन मित्तल, राज्य महासचिव अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश गोयल, राज्य महिला अध्यक्ष सिमरन अग्रवाल के साथ-साथ संतोष मित्तल, संजय गुप्ता, शांत गुप्ता, राजन गुप्ता, अशोक गुप्ता, नित्या गुप्ता एवं साक्षी गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी गुप्ता ने प्रभावशाली ढंग से किया। समापन समारोह में सभी अतिथियों एवं विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया।
इस सफल परियोजना का समन्वय निशु अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रोफेसरों एवं यूनिवर्सिटी टीम के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। संस्था ने उनके समर्पण एवं प्रयासों के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब की इस सराहनीय पहल की भरपूर प्रशंसा की। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Comments
Post a Comment