बीत क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान दें सरकार /मानसोवाल, झोंनवाल *** अकाली-भाजपा सरकार के समय बना हस्पताल गलत सरकारी नीतियों का शिकार
माहिलपुर/दलजीत अजनोहा। शिरोमणि अकाली दल के बीत सर्कल अध्यक्ष व पूर्व समिति सदस्य व पूर्व सरपंच जत्थेदार जगदेव सिंह मानसोवाल और पूर्व सरपंच झोनोवाल राजविंदर सिंह राजा ने संयुक्त रूप से बीत श्रेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की दयनीय स्थिति पर चिंता ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि हलका गढ़शंकर के पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां की पहल से अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बीत क्षेत्र के गांव बीनेंवाल (अड्डा झूँगियाँ) में 30 बिस्तरों वाले अस्पताल (कम्युनिटी हेल्थ सेंटर) की इमारत करोड़ों रुपये की लागत से बनवाई गई थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने पाँच वर्ष शासन किया और अब आम आदमी पार्टी की सरकार के लगभग पाँच वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। इन सरकारों की कमजोर नीतियों के कारण बीत इलाका आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है।
उन्होंने कहा कि बीत क्षेत्र में लगभग 35 गांव आते हैं और यहाँ के लोगों को आज भी स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त करने के लिए गढ़शंकर, श्री आनंदपुर साहिब, नवांशहर, नंगल और ऊना जैसे शहरों के हस्पतालों में जाना पड़ता है। इलाके के लोग जब भी इस अस्पताल की इमारत (कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बीनेंवाल, अड्डा डूँगियाँ के पास) के पास से गुजरते हैं तो उसे 'सफ़ेद हाथी' कहकर पुकारते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज पंजाब सरकार करोड़ों रुपये विज्ञापनबाज़ी पर खर्च कर रही है जबकि जमीनी स्तर पर लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। बदलाव का नारा दिया गया था, पर बदलाव कहीं नज़र नहीं आया।
उन्होंने पंजाब सरकार से अपील करते हुए कहा कि बीनेंवाल (अड्डा डूँगियाँ) के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंध करवाया जाए। साथ ही इस हस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर, स्टाफ और आवश्यक मशीनरी व उपकरण मुहैया कराए जाएँ ताकि क्षेत्र के लोगों को रोज़मर्रा की परेशानियों से निजात मिल सके।
Comments
Post a Comment