वैलट पेपर व गलत वोटों की धांधलियो से नगर निगम चुनाव लुटने की फ़िराक में है आम आदमी पार्टी - तीक्ष्ण सूदरहीमपुर जनसभा में समाज सेविका सीमा देवी दर्जनों महिलाओं से समेत भाजपा में हुई शामिल



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा बताया गया है की वार्ड न.29 के मोहल्ला रहीमपुर में आम आदमी पार्टी की पोल खोलने के लिए रखी एक जनसभा जिसमे सैकड़ो लोग उपस्थित थे में कहा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अपना आधार बुरी तरह खो चूकी है। आप सरकार के दौरान पंजाब की कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। नित्य होने वाले कत्ल ,डकैतियां और फरौतियां इसका जीता जागता प्रमाण है। पंजाब की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है। नशे तथा अवैध माइनिंग को सरकारी संरक्षण मिलने के कारण लोग बर्वाद हो रहे है। ऐसी परस्थितियों में आम आदमी पार्टी को नगर निगम व नगर परिषदों के चुनाव में हार का आभास हो चुका है। आम आदमी पार्टी के नेता साम- दाम दंड -भेद से स्थानिय निकाय चुनावो पर कब्ज़ा करने के लिए वैलट से वोट , वार्डबंदी तथा वोटर सूचियां में धांधलियो से जीतना चाहते है। परन्तु भाजपा के सख्त स्टैंड के आगे उन्हें झुकना पड़ा। आज पंजाब में माहौल भाजपा के पक्ष में बन चुका है बहुत से प्रभावी लोग नित प्रति दिन भाजपा में शामिल हो रहे है। इस मौके पर रहीमपुर से समाज सेविका सीमा देवी ने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की तथा नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत के लिए जी जान से मेहनत करने का संकल्प लिया । श्रीमती मीनू सेठी ने बताया कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत से कार्यक्रम लागू किए है। इस मौके पर अन्य भाजपा नेता श्री अमरजीत सिंह लाड्डी ,यशपाल शर्मा ,पंडित ओंकार नाथ व केवल सिंह ठाकुर आदि भी उपस्थित थे।

Comments