वास्तु से बड़ा ब्रांड नहीं होता-डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
         आप जिस इकाई में कार्य कर रहे हैं उस इकाई का वास्तु सही है तो आपका प्रोडक्ट सबसे बड़ा ब्रांड बन कर बाज़ार में आता है ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवं लेखक डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री का ।घर कार्यालय और औद्योगिक क्षेत्रों में वास्तु ही सबसे बड़ा ब्रांड होता हैं ।इसके लिए आपके ब्रांड को नेम और फेम दिलाती हैं वो है दक्षिण दिशा ओर पूर्व दिशा अगर ये दोनों दिशा वास्तु के नियमानुसार निर्मित है ओर इनके साथ नेरीत्य कोण भारी ऊँचा ओर पृथ्वी तत्व के पूर्ण सुचारू है तो रातो रात आपका प्रोडक्ट बाज़ार में अपनी गुणवत्ता की पहचान बना लेगा ।इनके साथ ईशान कोण हल्का खुला स्वच्छ भूमिगत जल युक्त एवं ढलाऊ है तो आपका प्रोडक्ट विशेष गुणवत्ता वाला बन कर बाज़ार में उपयोगी हो जाएगा ।इन सभी के साथ वायव्य कोण भी अपनी ख़ास पहचान ओर पसंद बनाने में सहायक की भूमिका निभाता हैं ।पच्छिम दिशा प्रोडक्ट को लाभकारी बनाता है उतर दिशा सुचारु होने पर किसी प्रकार के अवसरों की कभी कमी नहीं होने देता ।इन सब के साथ आग्नेय कोण सही है तो आपका प्रोडक्ट की साख कभी कम नहीं होगी ओर डिमांड बढ़ेगी ।वस्तु को ब्रांड के रूप में लंबी अवधि तक बने रहने के लिए ब्रह्म स्थान भी वास्तु के नियमों पर आधारित होता चाहिए ।यथा पूर्ण खुला साफ़ सुथरा निर्माण रहित होना चाहिए ।दिशाओं के साथ पंच तत्व,द्वार,वंश,मर्म,रज्जु,तिर्यक रेखा आदि भी वास्तु दोष रहित होने चाहिए ।

Comments