स्पेशल खिलाड़ी संकल्प के बल पर समाज के लिए बन रहे प्रेरणा स्रोत-परमजीत सचदेवास्पेशल ओलंपिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बढिया प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को किया सममानित
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में पंजाब सरकार द्वारा स्पेशल ओलंपिक्स भारत राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार प्रदान कर सममानित किया गया। इन खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया तथा अपने विद्यालय, जिले और पंजाब राज्य का नाम रोशन किया। बता दे कि स्पेशल ओलंपिक्स भारत राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन जनवरी से अप्रैल 2024 के दौरान देश के विभिन्न स्थानों पर किया गया था, इस प्रतियोगिता में देशभर से आए विशेष खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत, पंजाब चैप्टर के एरिया डायरेक्टर परमजीत सिंह सचदेवा ने खिलाडिय़ों को सममानित करते हुए उनकी असाधारण उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विशेष खिलाड़ी अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को भविष्य में भी इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढऩे तथा राष्ट्रीय एंव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल के खिलाडिय़ों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं और प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान खिलाडिय़ों की मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की गई। जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल के पांच खिलाडिय़ों सोनिया, कुणाल सेठी, रोहित कुमार, सनी कुमार और गगनदीप सिंह को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए कुल 50,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समारोह में आशादीप वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष इंजीनियर हरबंस सिंह, सचिव कर्नल गुरमीत सिंह, स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती शेली शर्मा, राम आसा, जिला स्पेशल ओलंपिक्स एसोसिएशन (डीएसओए) की स्पोट्र्स डायरेक्टर श्रीमती अंजना, वाइस प्रिंसिपल इंदु बाला तथा विद्यालय के अध्यापक एंव स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment