चुनाव संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव हथकंडे अपना रहे है आप नेता / तीक्षण सूदकहा : सरकारी स्कीमों के दुरुपयोग को तुरंत बंद करवाया जाये ।
होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए कहा है कि निगम तथा परिषदों के चुनावों के दौरान सरकारी सकीमो तथा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय चुनावो में अपनी संभावित हार से बुरी तरह बौखलाई हुई है। इसलिए केजरीवाल व ससोधिया के साम -दाम ,दंड -भेद के फार्मूले को अपनाकर किसी भी कीमत पर चुनाव जीतकर अपनी साख बचाना चाहती है। पूरे पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावो के मद्दे नजर अचार संहिता लगी हुई है। जिसके चलते न कोई सरकारी मशीनरी का प्रयोग का सकता है तथा ना है सरकारी सुविधाए लोगो में बांटी जा सकती है। चुनाव अचार संहिता की धज्जियां उड़ाकर स्थानीय विधायक अपनी रसोई स्कीम के अंतर्गत अलग -अलग मुहल्लों में अपने साथ वहां के संभावित उमीदवार को ले जाकर सरकारी आटा ,दाल ,चीनी आदि बाँट रहे है। आज भी एक ऐसा कार्यक्रम रेलवे मंडी के एक डिप्पू में रखा गया है। चुनाव आयोग जिसके कंधो पर निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी होती है वह सरकारी दबाव के कारण करवाई नहीं कर रहा। होशियारपुर की चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत वोट बनाने का काम पूरा हो चुका है। उसके बाद चुनाव का कार्यक्रम घोषित होना बाकी है. ऐसे माहौल में स्थानीय विधायक द्वारा सरकारी स्कीमों की रेवड़िया बाटना सरासर गलत है। जो की लोकतंत्र तथा अचार संहिता का पूरी तरह हनन हैं। श्री तीक्षण सूद ने मांग रखी है कि आप नेताओं को सरकारी स्कीमों के अंतर्गत लोगों को लालच देकर वोटे मांगने से रोका जाये ताकि निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके।
Comments
Post a Comment