निपुण शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लो का स्वागत

 

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों का रामलीला ग्राउंड स्थित बड़े हनुमान मंदिर में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़ और प्रदेश सचिव मीनू सेठी भी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं तथा उन्हें संगठन और शासन-प्रशासन दोनों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ भाजपा को प्रदेश में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा आगामी चुनावों में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी मेहनत से जुटेंगे।
 इस मौके पार्षद नरिंदर कौर, पार्षद गुरप्रीत कौर, संतोष वशिष्ठ, त्रिशला शर्मा,अर्चना वर्मा, अंजना शर्मा, रजनी सैनी, बिन्दुसार शुक्ला,अशोक कुमार, धीरज ऐरी,शोकी,संजू अरोड़ा,प्रेम बजाज, चिंटू हंस,तुषे सूद,सन्नी शर्मा,अरुणेश कपूर,तरसेम मोदगिल, अमरजीत सिंह लाडी,यशु जैन, आनंद अग्रवाल,उमेश जैन, योगेश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

Comments