हलका चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, स. सतविंदर सिंह काका साथी सहित हुए बसपा में शामिल / एडवोकेट पल्लविंदर माना बसपा की "पंजाब संभालो" मुहिम को मिल रहा है पंजाबी लोगों का प्यार।
हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा — हलका चब्बेवाल के गांव भुनो में बसपा की एक विशेष बैठक बसपा के आगू राजेश भुनो के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में एडवोकेट पल्लविंदर माणा, इंचार्ज बसपा हलका चब्बेवाल, पहुंचे। उनके साथ विशेष तौर पर दविंदर सिंह बाहोवाल जी, बामसेफ इंचार्ज चब्बेवाल भी उपस्थित रहे। इस दौरान एडवोकेट पल्लविंदर माना ने सेक्टर बाड़ियां कलाँ के संगठन का विस्तार किया और चंदन सिंह जी को सेक्टर बाड़ियां कलाँ का प्रधान नियुक्त किया।
इसी अवसर पर स. सतविंदर सिंह काका जी (जट भाईचारे से) ने बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर साथीगणों सहित बसपा में शामिल होने की इच्छा जताई। एडवोकेट पल्लविंदर माना जी ने स. सतविंदर सिंह काका और उनके साथ आए साथियों को बसपा का मोहर / सिरपाओ पहनाकर बहुत ही सम्मान के साथ बसपा में शामिल किया। स. सतविंदर सिंह काका जी ने एडवोकेट पल्लविंदर माना जी और समूह नेतृत्व का धन्यवाद किया।
इस मौके पर एडवोकेट पल्लविंदर माना जी ने आए हुए साथियों को बसपा पंजाब द्वारा चलाई जा रही "पंजाब संभालो मुहिम" की नीतियों को घर-घर पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।
उपस्थित वरिष्ठ आगू साहिबान व साथियों में बलवंत सहगल हलका ऑर्गनाइजेशन से सचिव, राम सरूप बिलासपुर सीनियर बसपा आगू, चरणजीत बाहोवाल जी बसपा आगू, अमरजीत सिंह, कंडक्टर हरमेश लाल जी, अजीत सिंह नीतपुर, राजन भुनो, जसबीर सिंह कामोवाल, कुलविंदर सिंह और अन्य साथी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment