छह स्थानों पर होगी नगर परिषदों की वोटों की गिनती: डिप्टी कमिश्नरजिला प्रशासन की ओर से निष्पक्ष और सुचारू ढंग से गिनती के लिए पुख्ता इंतजाम



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले की 6 नगर परिषदों के लिए वोटों की गिनती 29 मई, शुक्रवार को सुबह 8 बजे बनाए गए गिनती केंद्रों में होगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि नगर परिषद गढ़शंकर की गिनती बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में होगी। इसी तरह नगर परिषद हरियाना की गिनती जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, हरियाना में, नगर परिषद टांडा की गिनती स्कूल ऑफ एमिनेंस, टांडा में, नगर परिषद गढ़दीवाला की गिनती खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला में, नगर परिषद दसूहा की गिनती स्कूल ऑफ एमिनेंस दसूहा में और नगर परिषद मुकेरियां की वोटों की गिनती एस.पी.एन कॉलेज, मुकेरियां में होगी।
उन्होंने बताया कि गिनती प्रक्रिया के सुचारू प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए गिनती केंद्रों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को 29 मई को पूर्ण छुट्टी रहेगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला होशियारपुर की सीमा के अंदर उपरोक्त बताए गए सभी गिनती केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने, किसी भी प्रकार का हथियार, लाठी या घातक वस्तुएं लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
वर्णनीय है कि वोटों की गिनती के दौरान उम्मीदवारों के समर्थक और अन्य लोग गिनती केंद्रों के आसपास भारी संख्या में इकट्ठे हो जाते हैं, जिससे कोई अनचाही घटना होने का खतरा बन जाता है और अमन-कानून की स्थिति प्रभावित हो सकती है। जारी आदेशों के अनुसार ऐसी स्थिति में गिनती की गोपनीयता भंग होने का डर रहता है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि गिनती की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू ढंग से निपटाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Comments