आशा किरन स्पेशल स्कूल के 31वें स्थापना दिवस पर करवाया गया धार्मिक समागमस्पेशल बच्चों की सहूलत के लिए सचदेवा परिवार ने वैन दान की
माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
जे.एस.एस.आशा किरन स्पेशल स्कूल जहानखेला में 31वां स्थापना दिवस बड़े उत्शाह के साथ मनाया गया, इस शुभ अवसर पर स्कूल में सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया गया, जिसमे स्कूल स्टाफ, डिप्लोमा छात्रों, स्पेशल बच्चों, जे.एस.एस.आशा किरन पिंगलवाड़ा स्पेशल स्कूल कक्को, आशादीप वैलफेयर सोसायटी के सभी सदस्यों ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के पेटर्न परमजीत सिंह सचदेवा ने अपनी माता इंदरजीत कौर के जन्म दिवस पर स्कूल के स्पेशल बच्चो के लिए वैन दान की, इस मौके माता इंदरजीत कौर ने वैन का उदघाटन भी किया और कहा कि यह विशेष बच्चों की सुविधा में सहायक साबित होगी। इस मौके स्कूल में लंगर भी लगाया गया। इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह ने परमजीत सिंह सचदेवा का धंन्यबाद किया और परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस स्पेशल स्कूल की स्थापना 1 मई 1995 को मात्र चार स्पेशल बच्चों के साथ की गई थी। पहले कुछ और जगहों पर स्कूल को चलाया गया लेकिन बाद में 2002 में गांव जहानखेला के सरपंच की तरफ से स्कूल निर्माण के लिए जमीन प्रदान की गई थी, इस स्कूल में इस समय 110 स्पेशल बच्चे और 25 होस्टल में शिक्षा प्राप्त कर रहे है वही कुछ बच्चे घर से भी शिक्षा प्राप्त कर रहे है जिसके चलते कुल 200 बच्चे इस स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर रहे है। आशादीप वैलफेयर सोसायटी के जे.एस.एस. आशा किरन स्पेशल स्कूल कक्को में 25 मूक वधिर बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे है। उन्होंने कहा कि आसरा प्रोजैक्ट से स्पेशल बच्चों के लिए होस्टल सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को वोकेशनल ट्रेनिंग भी दी जा रही है जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके, अब तक 15 स्पेशल बच्चों की पलेसमेंट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्पेशल स्कूल में वोकेशनल ट्रेनिंग, शगन के लिफाफे, किचन नैपकिन, कैंडल प्रोजैक्ट भी चलाए जा रहे है। अब तक इंटरनेशनल स्पेशल ओलंपिक गेमज में 3 स्पेशल बच्चों ने भारत की प्रतिनिधता की है जो स्कूल के लिए गर्व की बात है। स्कूल की कोच अंजना ने भारत का अगुवाई की है। आशादीप वैलफेयर सोसायटी के मैंबर सी.ए.तरनजीत सिंह ने इस मौके स्कूल को 51 हजार रुपए की धन राशि भेट की। इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के सेके्रटरी कर्नल गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह महेड़ू, हरीश ठाकुर, राम आसरा, हरमेश तलवाड़, विनोद अग्रवाल, अनीता तलवाड़, कुलवंत सिंह सचदेवा, पिंकी सचदेवा, डिंपी सचदेवा, तनिशका सचदेवा, रणवीर सचदेवा, तयारा सचदेवा, रिशेल सचदेवा, संजीव गुप्ता, कोर्स कोआरडीनेटर बरिंदर कुमार, प्रिसीपल शैली शर्मा, वाइस प्रिंसीपल इंदू बाला भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment