होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल की ओर से सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में संक्षिप्त समारोह के दौरान 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10वीं,12वीं के मेधावी 30 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल राजन अरोड़ा ने की।
इस अवसर पर प्रधान लायन विजय अरोड़ा ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और देश की तरक्की का सबसे बड़ा आधार है और यह मेहनत अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। श्री अरोड़ा ने विद्यार्थियों, अभिभावको और शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई दी। और अन्य विद्यार्थियों को कहा कि वह भी इन बच्चों से प्रेरणा लेकर अच्छी पढ़ाई करें ताकि वह भी अगले वर्ष सम्मान प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और विद्यार्थी देश का भविष्य है। श्री अरोड़ा ने कहा कि आज के बच्चे कल के डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाज के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे क्यों जो विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का त्याग तथा शिक्षकों की मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहता है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज का नैतिक कर्तव्य भी बनता है।
इस अवसर पर अश्विनी दत्ता ने कहा कि जिन बच्चों ने कठिन मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है वह आने वाले समय में देश और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की उपलब्धियां पर प्रशंसा करते हुए कहा कि बेटियां परिवार और समाज दोनों का गौरव है।
इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल राजन अरोड़ा ने क्लब का धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती बल्कि उनका अच्छा चरित्र, अनुशासन और संस्कार भी उतने ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बचते हुए शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी और कहा कि ऐसे सम्मान से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।मंच संचालन की भूमिका मोनिका रतन ने बखूबी निभाई। अंत मे 30 मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उमेश राणा, राजेश नंदा, अश्वनी कुमार दत्ता, हरीश चुग, सुखवंत सिंह, विजय गुप्ता सूरज कुमार व स्कूल की ओर से मैडम पुनीत, रविन्द्र कौर, रोहित कुमारी, संजीव अरोड़ा व अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment