अंडर-23 क्रिकेट होशियारपुर टीम ने फतेहगढ़ साहिब टीम को 147 रनों से हराकर जीत दर्ज कीः डा. रमन घई-बल्लेबाजी में रचित सोनी ने 175 रन तथा गेंदबाजी में कृष्ण वालिया ने लिए 5 विकेट



होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा पंजाब क्रिकेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर ने फतेहगढ़ साहिब की टीम को147 रनों हराकर शानदार बड़ी जीत दर्ज की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने 50-50 ओवरों के एक दिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए रचित सोनी ने शानदार 175 रनों की पारी खेली, कृष्ण वालिया ने 29 रन, ऐशवीर व हर्ष चौहान ने 20-20 रन तथा मनवीर सिंह हीर व कप्तान हरमनदीप ने कर्मवार 19 व 18 रनों की पारी खेली। फतेहगढ़ साहिब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम कतियाल व परमीश कुमार ने 3-3 विकेट झटकाएं। 50 ओवरों में जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी जिला फतेहगढ़ साहिब की टीम होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे 30.2 ओवरों में केवल 175 रन ही बना सकी। जिसमें परमीश ने सबसे ज्यादा 78 रन तथा सक्षम कतियाल ने 49 रनों योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए युवा तेज गेंदबाज कृष्ण वालिया ने 47 रन देकर 5 विकेट, असीसजोत ने 34 रन देकर 4 विकेट तथा ध्रुव भंगानिया ने फतेहगढ़ साहिब के एक खिलाड़ी को आउट किया। होशियारपुर की इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, डा. पंकज शिव, विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, जतिंदर सूद आदि ने समूह एसोसिएशन की ओर से टीम को बधाई दी। होशियारपुर की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच परवीन कपूर, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा तथा जिला ट्रेनर कुलदीप धामी, जिला महिला कोच दविंदर कौर व सहायक कोच निकिता कुमारी के अलावा वरिष्ठ खिलाड़ी अमित ठाकुर, नरेश कालू, तारा चंद, सतप्रीत, दलजीत धीमान, सोढी राम आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी।

Comments