भाजपा पंजाब के उप प्रधान श्री राजेश बाघा की ओर से मंडल प्रधानों के साथ मिशन 2027 पर बातचीत


माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
 आज भाजपा पंजाब के उप प्रधान एवं पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन श्री राजेश बाघा जी ने जालंधर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विशेष बातचीत की। इस अवसर पर मंडल प्रधान श्री मल्होत्रा जी, श्री आशीष कुमार सहगल जी, श्री कुलवंत शर्मा जी एवं भाजपा जालंधर के सेक्रेटरी श्री अश्वनी गिल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री बाघा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मंत्र को घर-घर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जालंधर के सभी मंडलों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। श्री बाघा ने कहा कि 2027 में पंजाब में भाजपा की डबल-इंजन सरकार बनना तय है। पंजाब को नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त एवं औद्योगिक हब बनाना भाजपा का संकल्प है। मंडल प्रधानों ने आश्वासन दिया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त करेंगे।

Comments