डेरा बिशनपुरी नंगल खुर्द में महंत राम सिंह जी और संत मान सिंह जी की वार्षिक बरसी को समर्पित धार्मिक समागम 2 से 4 जून तक मनाया जाएगा/महंत विक्रमजीत सिंह
माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
जिला होशियारपुर के गांव नंगल खुर्द के डेरा बिशनपुरी में ब्रह्मलीन महंत राम सिंह जी और ब्रह्मलीन सांय मान सिंह जी की वार्षिक बरसी 2 जून से 4 जून तक मौजूदा महंत विक्रमजीत सिंह चेला महंत राम सिंह की ओर से समूह नगर निवासियों के सहयोग बहुत ही प्रेम वा श्रद्धा से मनाया जा रहा है इस सम्बंधी जानकारी देते हुए महंत विक्रमजीत सिंह ने बताया के इस बरसी समागम को समर्पित 2 जून को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे 4 जून को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे जिस दौरान विभिन्न संप्रदायों के संत महापुरुष ब्रह्मलीन महंत राम सिंह जी और ब्रह्मलीन संत मान सिंह जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे उल्लेखनीय है के इस अवसर पर विशेष तौर पर डेरा लोह लंगर चेरिटेबल हस्पताल का शिलान्यास भी किया जाएगा इस अवसर पर संगतों भंडारा निरंतर वितरण किया जाएगा
Comments
Post a Comment