होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से एकता नगर स्थित मां नन्द अन्नपूर्णा मंदिर का 16वां स्थापना दिवस महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्री हरिनाम संकीर्तन मंडली सुक्की चोई नई आबादी वालों ने संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर प्रधान रमेश अग्रवाल एवं महामंत्री तरसेम मोदगिल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को मंदिर के निर्माण और माता की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की जानकारी देते हुए कहा कि यह सभी कार्य स्वामी नंद किशोर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रताप से ही संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधकों द्वारा स्वामी जी के आशीर्वाद से मंदिर में तय कार्यक्रमों के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी कार्य किए जाते हैं ताकि धर्म के साथ-साथ मानवता की सेवा भी हो सके। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सचिव मीनू सेठी, प्रो. प्रशांत सेठी, चेयरमैन कमलजीत कौर, पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, कमल बर्मा, ज्योत्सना विज सहित अन्य गणमान्य़ों के अलावा रमेश शर्मा, पं. ओंकारनाथ शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनोज दत्ता, मुकेश डावर, मोहन लाल पहलवान, अनुराग कालिया, प्रमोद शर्मा, राजीव शर्मा, विकास सिंगला, अशोक कुमार, राजिंदर मोदगिल, धरमेन्द्र शर्मा, नील कमल शर्मा, ठाकुर कृष्ण देव, दविंदर वालिया गुरुजी, जगदीश हरजाई, विशाल वालिया सहित बड़ी संख्या में नगर निवासियों ने संकीर्तन में बही भक्तिधारा का आनंद लिया। संकीर्तन के उपरांत भंडारा लगाया गया।
Comments
Post a Comment