होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर कॉउंसिल, शामचुरासी के मतदान संबंधी जारी किए गए विवरण के अनुसार 30 मई (शनिवार) से नामांकन-पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप आयुक्त-कम-जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नगर कॉउंसिल, शामचुरासी के मतदान 13 जून 2026 (शनिवार) को होंगे। उन्होंने कहा कि 30 मई 2026 से सुबह 11 बजे के बाद से दोपहर 3 बजे तक नामांकन-पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 जून 2026 है और इसे दोपहर 3:00 बजे तक जमा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि 4 जून 2026 को नामांकन-पत्रों की जांच की जाएगी और 5 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन-पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान 13 जून 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा और उसी दिन मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि शामचुरासी नगर कॉउंसिल के 9 वार्डों के चुनावों के नामांकन-पत्र नगर कॉउंसिल में कार्यसाधक अधिकारी के कक्ष संख्या 3 में प्राप्त किए जाएंगे।
Comments
Post a Comment