होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सी.बी.एस.ई. कक्षा 12 के परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विभिन्न स्ट्रीमों में छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का प्रमाण दिया।
आर्ट्स स्ट्रीम में अवनीत कौर ने पहला स्थान, हरवीन परमार ने दूसरा, और कोमलप्रीत कौर तथा कमलप्रीत सिंह बल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कॉमर्स स्ट्रीम में दलजीत कौर ने पहला, तरनप्रीत तन्नू ने दूसरा और ऋषभ पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मेडिकल स्ट्रीम में आशू कुमारी ने पहला, मनमीत कौर ने दूसरा और जिया सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
नॉन-मैडिकल स्ट्रीम में राघव जसवाल ने पहला, कोमल ने दूसरा और अमृतपाल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मोहिंदर सिंह जसवाल और प्रिंसिपल आशा शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment