जिला पुलिस की ओर से अप्रैल माह में की गई रिकवरी और अन्य कानूनी कार्यवाही की विशेष रिपोर्ट***जिला पुलिस की ओर से अप्रैल माह में 113 विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किए है ,148 आरोपी धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किए है , 10 किलो 322 ग्राम हेरोइन बरामद की है 1 किलों 30 ग्राम अफीम बरामद की है ,296 ग्राम चरस बरामद की है, इंटॉक्सान्ट पावडर 3 किलो 515 ग्राम ,नशीले कैप्सूल 2543 और 1 लाख 20 हजार ड्रग मनी बरामद की
**माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से पिछले समय दौरान पंजाब में नशों की रोक थाम और युवा वर्ग को नशों से बचाने हेतु किए गए प्रशंसनीय प्रयास,मुहिम युद्ध नशियां विरुद्ध और अन्य ऑपरेशन के अंतर्गत पुलिस की ओर से डी जी पी गौरव यादव के नेतृत्व में पूरे पंजाब में सख्ती से कानूनी कार्यवाही करते हुए यहां नशों की तस्करी रोकने , नशों में ग्रस्त युवाओं को नशों से बचाने हेतु,समाज विरोधी अनसरो के खिलाफ बहुत ही मुस्तैदी से कानूनी कार्यवाही की है बही पर जिला पुलिस होशियारपुर में जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक के दिशा निर्देशों पर जिले के विभिन्न थानों में कानूनी कार्यवाही करते हुए अप्रैल माह में जिले भर में 113 विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किए है ,148 आरोपी धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किए है , 10 किलो 322 ग्राम हेरोइन बरामद की है 1 किलों 30 ग्राम अफीम बरामद की है ,296 ग्राम चरस बरामद की है, इंटॉक्सान्ट पावडर 3 किलो 515 ग्राम ,नशीले कैप्सूल 2543 और 1 लाख 20 हजार ड्रग मनी बरामद की है इसी तरह पुलिस भविष्य में सख्ती से कानूनी कार्यवाही करते हुए सरकार की इस मुहिम और अन्य ऑपरेशन को निरंतर जारी रखते हुए कार्य कर रही है और सरकार के इस प्रयास जिसमे पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने हेतु पुलिस दिन रात काम कर रही है
Comments
Post a Comment