हुशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से डिप्टी कमिश्नर को मांग-पत्र दिया गया ***जिसमें रात 10 बजे के बाद लाउड डी.जे. पर पूर्ण रोक लगाने और फोटोग्राफरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई

 

हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
हुशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से आज जिले के फोटोग्राफ़रों को आ रही समस्याओं और देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों के विरोध में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन को एक लिखित मांग-पत्र सौंपा। यह मांग-पत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजाप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा डी.सी. कार्यालय में दिया गया। संवाददाताओं से बात करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजाप सिंह ने बताया कि माननीय अदालत और प्रशासन के नियमों के अनुसार रात 10 बजे के बाद ऊँची आवाज़ में लाउड स्पीकर या डी.जे. चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। फिर भी कई मैरिज पैलेसों और निजी कार्यक्रमों में देर रात 12 से 2 बजे तक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए डी.जे. चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों जैसे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में इस कानून का सख्ती से पालन होता है, जबकि पंजाब में इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
देर रात होने के कारण बढ़ रहे हादसे और लूट-पात के मामलो पर
फोटोग्राफरों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम देर रात तक चलने के कारण उन्हें अपने घर लौटते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। देर रात सड़क हादसों (एक्सिडेंट) का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और अक्सर कीमती कैमरा व सामान लूटे जाने का डर भी बना रहता है। उन्होंने मांग की कि यदि कार्यक्रम नियमानुसार समय पर समाप्त हों तो फोटोग्राफर और अन्य स्टाफ सुरक्षित रूप से अपने-अपने घर पहुँच सकेंगे। एसोसिएशन के नेताओं ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर की गैरमौजूदगी में यह मांग-पत्र उनके पी.ए. (PA) लाल चंद को सौंपा गया। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मैरिज पैलेस मालिकों और डी.जे. संचालकों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
****मौके पर उपस्थित सदस्य
इस अवसर पर संजीव अरोड़ा (सचिव), लाल सिंह (चेयरमैन), विपन शर्मा (सीनियर वाइस प्रेसीडेंट), हरजिंदर कुमार, नरेश कुमार साबा, करमवीर सिंह, अनिल कुमार, अश्वनी कुमार, सुखविंदर सिंह मीरा, गुरचरण सिंह, शरणजीत सिंह, बरजिंदरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, सुरेश अरोड़ा, अर्श कुमार, सुलिंदर कुमार, जसविंदर कुमार, सूरज कुमार, कुमार साहिब, युवराज विक्रमजीत सिंह आदि सहित एसोसिएशन के कई अन्य प्रमुख सदस्य और स्थानीय फोटोग्राफर भी भारी गिनती में मौजूद थे।

Comments