विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर ने कक्षा 10वीं के शानदार परिणामों का जश्न मनाया।


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर का दसवीं बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कविता ने 96% अंक प्राप्त कर पहला स्थान, सोनम ने 92% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और अभिनव ने 91% प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधान अनुराग सूद ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के सचिव डॉ. हर्षविंदर सिंह पठानिया, प्रधानाचार्या शोभा रानी और स्टाफ के सदस्यों ने छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को शिक्षा के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comments