शंकराचार्य सनातन धर्म की परंपराओं को सुदृढ़ और देश, समाज में एकता व भक्ति का संचार करते हैं: सुशील ठाकुर- पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद जी होशियारपुर पधारे।



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 

             आज अनंत श्री विभूषित पूर्वाम्नाय श्री गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का होशियारपुर के विमलांबा शक्ति संस्थानम में आगमन हुआ। महाराज श्री को श्रद्धालुओं का एक विशाल काफिला उन्हें जालंधर से पूरे सम्मान के साथ होशियारपुर लेकर आया।आश्रम में प्रवेश करते ही शंकराचार्य जी ने सर्वप्रथम भगवती विमलांबा देवी के दर्शन किए और लोक कल्याण की प्रार्थना की। उनके साथ स्वामी निर्विकल्पानंद जी महाराज, प्रफुल्ल जी महाराज व ब्रह्मचारी ऋषिकेश जी भी पधारे जिससे वातावरण और भी गरिमामय हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष सुशील ठाकुर ने कहा कि ज्ञान के भंडार शंकराचार्य जी का किसी क्षेत्र में पधारना आध्यात्मिक ऊर्जा और ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक है। शंकराचार्य जी के सानिध्य में ऐसे आयोजन न केवल सनातन धर्म की परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि देश और समाज में एकता और भक्ति का संचार भी करते हैं। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य जी लगभग 15 मई तक होशियारपुर में प्रवास कर हमें अध्यात्म, धर्म और राष्ट्र के विषय में ज्ञान प्रदान करेंगे।

 महाराज श्री का स्वागत करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पीठ परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुशील ठाकुर, संदीप नागौरी, भारत भूषण वर्मा, रमेश भारद्वाज, कमल वर्मा, एडवोकेट संदीप शर्मा, तिलक राज चौहान, प्रधान राम पाल शर्मा, राहुल पासी, संध्या पासी, डॉ. अवनी, राजीव पटियाल, अमिताभ शर्मा, राज नारायण शर्मा, सीमा शर्मा, वकील गौरव गर्ग,वकील प्रदीप जुल्का, एडवोकेट नितिश भूषण वर्मा, हिमांशु खन्ना, सोनू जोशी, कृष्णा नागौरी व अर्जुन शर्मा विशेष रूप उपस्थित रहे।

Comments