।
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
होशियारपुर के संगीत प्रेमियों को साथ लेकर बनाये गये एलायन्स क्लब होशियारपुर सरगरम की पहली मीटिंग स्थानीय शिराज़ होटल में की गई। जिसमें रंगकर्मी एैली.अशोक विशेष तौर पर उपस्थित हुये। इस अवसर पर एलायन्स क्लब के नार्थ मल्टीपल एडवाईज़र एैली. रमेश कुमार ने नये मैंबरों को इन्डक्ट करने के बाद क्लब की गतीविधियों की जानकारी दी। होशियारपुर सरगरम के अशवनी दत्ता तथा सुरिन्दर पौल दीवान जी ने होशियारपुर में संगीतज्ञ रूझान वाले दोस्तों को साथ लेकर क्लब की गतीविधियों को सुचारू रूप से चलाने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर एैली.अशोक पुरी ने एलायन्स क्लब इंटरनैशनल तथा नार्थ मल्टीपल के उद्देश्यों को पूरा करते स्थानीय समाज सेवा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। इस अवसर पर एलायन्स क्लब इंटरनैशनल की ओर से मल्टीपल एडवाईज़र एैली.रमेश कुमार ने एैली. अशवनी कुमार दत्ता, एैली. अजय सहदेव तथा एैली. सुरिन्दर पौल दीवान को चार्टरड पिन्न लगाये तथा उनको एैली. अशोक पुरी ने एलायन्स सिरपाओ तथा चार्टरड सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया।
Comments
Post a Comment