युवा वाहिनी समिति का विस्तार, नए सदस्यों को किया शामिलः अश्वनी छोटा



होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा 

युवा वाहिनी समिति की बैठक प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा की अगुवाई में हुई। इस मौके पर समिति का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को शामिल किया गया और उन्हें समिति की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों से अवगत करवाया गया। प्रधान अश्वनी छोटा ने बताया कि इस अवसर पर अमित शर्मा व ओंकार सिंह को समिति में शामिल किया गया। श्री शर्मा ने कहा कि समिति की तरफ से माता चिंतपूर्णी गेट की देखरेख, सौंदर्यीकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं के प्रबंध के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करवाए जाते हैं। इसके अलावा राजनीतिक एवं सामाजिक शख्सियतों के सहयोग से जनसुविधाओं हेतु वाटर कूलर एवं माता के दर्शनों के लिए स्क्रीन भी लगवाई गई है। उन्होंने कहा कि हर संक्रांति को चौक पर लंगर लगाया जाता है। इसके अलावा अन्य गतिविधियों के माध्यम से जरुरतमंद लोगों की मदद भी की जाती है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक पुरी, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, अमित गुप्ता, प्रचार मंत्री चरनजीत सेठी, प्रमोद शर्मा, गौरव शर्मा, करमजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह व वंश आदि मौजूद थे।

Comments