गुरु रविदास साधू संप्रदाय द्वारा संत कृपाल दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी (रजि.) पंजाब की ओर से एक शोक प्रस्ताव के माध्यम से संत कृपाल दास जी के अकाल निधन और अचानक हुए वियोग पर गहरा दुख प्रकट किया गया है। सोसाइटी के संत-महापुरुषों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि संत कृपाल दास जी हर समय सोसाइटी का मार्गदर्शन करते थे और इसके कार्यों की पूर्णता के लिए अपना अमूल्य योगदान देते थे।
उन्होंने बताया कि 3 से 5 अप्रैल तक संपन्न हुई ऐतिहासिक बेगमपुरा दमड़ी शोभा यात्रा की सफलता के लिए भी संत कृपाल दास जी ने कथा और कीर्तन के माध्यम से संगतों को अपना आशीर्वाद दिया था। संत कृपाल दास जी के असमय निधन से गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी, विभिन्न डेरे के संत-महापुरुषों तथा धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों में शोक की लहर है।
उन्होंने बताया कि 4 मई को डेरा सच्चखंड संत महान दास, गणेशपुर भारटा में विशेष श्रद्धांजलि समारोह होगा।
इस अवसर पर गुरु रविदास साधू संप्रदायिक सोसाइटी (रजि.) पंजाब के चेयरमैन संत सरवन दास बोहन, प्रधान संत निर्मल दास बाबे जौड़े, जनरल सचिव संत इंदर दास सेखै, संत परमजीत दास नगर कोषाध्यक्ष, संत सरवन दास लुधियाना वरिष्ठ उपप्रधान, संत सतविंदर हीरा राष्ट्रीय प्रधान आल इंडिया आदि धर्म मिशन, संत राम सेवक हरीपुर खालसा, महंत प्रशोतम लाल चक हकीम, संत बलवंत दास डिगरियां, संत रमेश दास शेरपुर कलरां, संत जगीर सिंह नंदाचौर, संत मनजीत दास चलेट (हिमाचल), संत बीबी कुलदीप कौर मेहना, बहन संतोष कुमारी, संत बीबी पूनम हीरा, संत कुलदीप दास बसी मरूफ, संत मनजीत दास विछोही, बाबा बलकार सिंह वडाला आदि उपस्थित थे।

Comments