हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
लोटस पब्लिक स्कूल कैंडोवाल में विद्यार्थियों और अध्यापकों द्वारा रुख लगाकर धरती दिवस मनाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल रूपिंदर जोत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने आज धरती दिवस के मौके पर रुख लगाए और पेंटिंग करके सुंदर-सुंदर चार्ट बनाए। उन्होंने बच्चों को बताया कि गुरबाणी में भी धरती को मां का दर्जा दिया गया है। इसलिए हमें इस धरती को साफ-सुथरा रखना चाहिए और अधिक से अधिक रुख लगाकर इसे हरा-भरा रखना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों हवा, पानी को शुद्ध रखने के अधिक से अधिक उतम कार्य करते रहना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मैडम तेजिंदर कौर, अमरजीत कौर, अमन कुमारी, रजनी मल, मनप्रीत कौर, सिमरन, राज कुमारी हाजिर थीं।
Comments
Post a Comment