नया बेअदबी कानून पास करने से पहले उसका प्रारूप जनता के सुझावों के लिए सार्वजनिक करे सरकार - तीक्ष्ण सूद
होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि पंजाब सरकार धार्मिक ग्रंथों को अवमानना जो कि अत्यंत संवेदनशील विषय पर नया कानून पास करने जा रही जिसके लिए पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र भी बुलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बेशक पंजाब सरकार बेअदबी मामलों पर कानून लाने का श्रेय लेना चाहती है। परन्तु पहले भी अकाली भाजपा सरकार के समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में कानून बनाया जा चुका है। उस कानून पर आज तक किसी केस में दोषियों को सजा नहीं हो पाई। सरकार द्वारा अधिक सजा के प्रावधान वाला कानून लाने की बात की जा रही है। जिससे से पुलिस के हाथों अधिक शक्ति आने से उसके दुरुपयोग होने के भी खतरे बढेगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में सेकड़ो मत ,मतांतर ,पवित्र ग्रंथ तथा पुस्तकें व डेरे आदि है। कानून पास करने से पहले उन सभी को इस कानून के प्रारूप के बारे पता होना चाहिए। ताकि कानून पर चर्चा होते समय सभी संबधित पक्षों की राय भी उसमे शामिल हो सके है। उन्होंने कहा कि अत्यंत विविधता वाले इस मामले में कोई भी जल्दबाजी दिखाना नुकसानदेह हो सकता है ,इसलिए बेअदबी वाले कानून के प्रारूप को सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए तथा सभी संबंधित पक्षों की राय जानने के बाद ही इस पर चर्चा करनी चाहिए।
Comments
Post a Comment