होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा भाजपा में हर कार्यकर्ता को उसका बनता पूरा सम्मान दिया जाता है और भाजपा कार्यकर्ता सम्मान में हर पार्टी से आगे है.
उक्त विचार खन्ना ने अपने कार्यालय में उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए कहे. खन्ना ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी और न्यायपसंद पार्टी है जो अपने हर बूथ लेवल से लेकर उच्च पदों पर आसीन कार्यकर्ताओं का बराबर ध्यान रखती है. भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का फल देती है जिसके चलते देश के हर युवा की पहली पसंद भाजपा है. इस मौके खन्ना ने अपने कार्यालय में उपस्थित लोगों से पंजाब के मौजूदा हालातों पर चर्चा भी की. इस मौके एस. पी. दीवान सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment