खन्ना ने बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में लगने वाले कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सम्बन्धी ली बुलाई अहम् बैठक


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
 पूर्व सांसद व बाबा औघढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने वर्धमान यार्न एंड थ्रेड्स के सहयोग से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में आयोजित किये जाने वाले कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प के आयोजन सम्बन्धी रूपरेखा तैयार करने हेतु ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जिसमें इस कैम्प के सफल आयोजन हेतु खन्ना द्वारा पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगायी गयीं। इस मौके खन्ना ने कहा कि इस कैम्प का लाभ लेने के लिए आने वाले सभी लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। खन्ना ने कहा की इसी के साथ साथ बुजुर्ग लोगों के लिए बैठने का खास प्रबंध और किसी तरह की डिसेबिलिटी से ग्रस्त लोगों के लिए व्हील चेयर का भी प्रबंध किया जाएगा। खन्ना ने कहा कि आयोजित किये जाने वाले इस कैम्प में जहाँ कैंसर के माहिर डॉक्टरों द्वारा इसकी प्रारंभिक स्तर की जांच की जाएगी वहीँ इसकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इसी के साथ साथ इस कैम्प में आँखों की जांच और मुफ्त चश्मे भी लगाए जाएंगे। इसके इलावा 150 अन्य टैस्ट भी किये जाएंगे। खन्ना ने लोगों से अपील की कि 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस कैम्प का भरपूर लाभ उठाएं।

Comments