होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
दोआबा के प्रमुख शहादत स्थल गुरुद्वारा शहीद बाबा मत्ती साहिब जी, गांव डरोली कलां, आदमपुर दोआबा में 14 अप्रैल को खालसा साजना दिवस के अवसर पर बहुत ही हर्षोलाश के साथ मनाने के लिए अध्यक्ष जत्थेदार मनोहर सिंह और समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं आपकी अपनी एनजीओ 'दसवंध गरीबों लिए वेलफेयर सोसाइटी रजि पंजाब' द्वारा खालसा साजना दिवस एवं 61वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप आदि के आवश्यक प्रबंधों संबंधी तैयारियां संपन्न कर ली गई हैं
इस अवसर पर समूह संगतों को भारी गिनती में गुरुद्वारा शहीद बाबा मत्ती साहिब पहुंचकर नतमस्तक होते हुए मानवता की सेवा के लिए रक्तदान करने एवं निःशुल्क मेडिकल सेवाओं का फायदा लेने की अपील की गई है।
Comments
Post a Comment