जेजों–फगवाड़ा रेल संपर्क शुरू होने से लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी: डॉ. इशांक कुमारलोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने रेल मंत्री के सामने उठाया था मुद्दाकंढी क्षेत्र के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के निवासियों को भी मिलेगी बड़ी सुविधा



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
 विधानसभा हलका चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने जेजों–फगवाड़ा रेल सेवा की शुरुआत के अवसर पर कहा कि इस रेल संपर्क के शुरू होने से न केवल लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है, बल्कि इससे कंढी क्षेत्र के अलावा हिमाचल प्रदेश के निवासियों को भी सुगम आवाजाही की बड़ी सुविधा मिलेगी।

जेजों रेलवे स्टेशन से बीते दिन फगवाड़ा के लिए ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए विधायक डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि कंढी क्षेत्र को पंजाब के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाला यह प्रमुख रेल संपर्क पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा था, जिससे लोग रेल सुविधा से वंचित थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पहले लोकसभा में और फिर व्यक्तिगत तौर पर केंद्रीय रेल मंत्री के सामने यह जनहित का मुद्दा उठाया, जिसके बाद अब यह रेल सेवा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि जेजों व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहा है, जिसके कारण दोआबा क्षेत्र में इसकी विशेष महत्वता है। उन्होंने कहा कि रेल सेवा शुरू होने से जेजों से नवांशहर वाया सैला-गढ़शंकर और नवांशहर से फगवाड़ा तक की यात्रा बेहद आसान हो जाएगी।

डॉ. इशांक कुमार ने बताया कि शुरुआत में यह रेल सेवा गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी। यह ट्रेन सुबह 10:20 बजे फगवाड़ा से चलकर दोपहर 1:20 बजे जेजों दोआबा पहुंचेगी और दोपहर 1:45 बजे जेजों दोआबा से चलकर शाम 5:00 बजे फगवाड़ा पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस ट्रेन के समय में और विस्तार की मांग भी की जाएगी ताकि लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके। जेजों दोआबा के सरपंच प्रवीण सोनी और पंचायत ने रेल सेवा शुरू होने पर सांसद का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन जेजों से चलकर महिंगरोवाल, सैला खुर्द, बडेसरों, सतनौर, गढ़शंकर, नवांशहर, राहों, करीहा, खटकड़ कलां, बंगा, मल्लूपोता, मंढाली और कुलथम स्टेशनों पर रुकते हुए फगवाड़ा स्टेशन पहुंचेगी। इस अवसर पर सरपंच प्रवीण सोनी, पंच रेनू बाला, पंच पिंकी, संजीव कुमार, अश्वनी खन्ना, बाम देव शर्मा, दिलबाग मोहम्मद, ताहिर हुसैन, ममता ढिल्लों, राम कुमार हरजियाणा, सरपंच पाला, रशपाल सिंह पाली, अशोक कुमार, सरपंच रुपिंदर सिंह और एस.एम.सी. चेयरमैन मैडम गिरजा सहित अन्य मौजूद थे।

Comments