शिरोमणि अकाली दल होशियारपुर के हल्का इंचार्ज संजीव तलवाड़ महर्षि वाल्मीकि आश्रम में नतमस्तक हुए


माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर के प्रभारी श्री संजीव तलवाड़ आज अपने साथियों सहित महर्षि वाल्मीकि जी के पवित्र आश्रम में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में माथा टेका और 'सर्वत्र के भले' (सृष्टि के कल्याण) की अरदास की।
संजीव तलवाड़ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने यहाँ पहुँचकर परमात्मा का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में विश्वास रखता है।
 इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधकों द्वारा श्री संजीव तलवाड़ को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
तलवाड़ ने विश्वास दिलाया कि वह क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व डिप्टी मेयर प्रेम सिंह,
BC सेल के प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह कलसी,
अनुसूचित जाति विंग के प्रदेश महासचिव शमशेर भारद्वाज,
संजीव थापर (पूर्व MC), नरेंद्र सिंह, राजकुमार आदिया, मोहिंदर पाल, पृथ्वीराज आदिया, जोगिंदर पाल आदिया, मनीष आदिया, अंशू हंस, मोहित भट्टी, खुश भट्टी, मोंटी, अरविंदर कुमार काका आदिया एवं अन्य साथी भी उपस्थित थे।
आश्रम प्रबंधकों द्वारा सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Comments