माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी, सिंह साहिब ज्ञानी गुरदयाल सिंह जी अजनोहा के पैतृक गांव प अजनोहा। इन महापुरुषों के क्षेत्र में प्रमुख संस्था गरीब का मुंह, गुरु की गोलक संस्था रजि. अजनोहा पिछले कई वर्षों से लोक भलाई के कार्य कर रही है।
संस्था की ओर से श्री गुरु नानक देव जी महाराज की कृपा सदका क्षेत्रीय संगतों और प्रवासी भारतीयों के सहयोग से सत्तवें पातशाह श्री गुरु हरिराय महाराज जी की ओर से वरोसाए बाबा यक्ख जी के पैतृक गांव नरूड़ में गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी और लेबोरेटरी चलाई जा रही है।
संस्था मुखी भाई हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा ने बताया कि संस्था को सहयोग देने वाली सगतों का निरंतर सम्मान किया जा रहा है। हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा की बहन सुरजन कौर को संस्था की टीम की ओर से गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी और लेबोरेटरी गांव नरूड़ में सम्मानित किया गया। बहन जी निरंतर संस्था को सहयोग कर रहे है
इस अवसर पर हाजिर संस्था मुखी भाई हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा, सुरजन कौर करवाणा इटली, डॉक्टर सतनाम सिंह, लैब टेक्नीशियन गुरप्रीत सिंह, राजवीर कौर पाशटां, प्रिया नरूड़, संदीप कौर पांस्टा, लवप्रीत कौर सरहाला आदि उपस्थित थे
Comments
Post a Comment