भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड, तलवाड़ाबीबीएमबी द्वारा अंतर सर्किल क्रिकेट और एथलेटिक्स टूर्नामेंट का आयोजनपीएसओ टीम ने जीता अंतर सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
ब्यास डैम प्रशासन द्वारा मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में अंतर सर्कल क्रिकेट और एथलेटिक्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका आयोजन तलवाड़ा यूनिट खेल समिति द्वारा नर्सरी ग्राउंड में किया गया। इसमें क्रिकेट के अलावा पुरुष और महिला वर्ग के शॉटपुट तथा डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। महिला वर्ग में 25 महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।
फाइनल क्रिकेट मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि उप मुख्य अभियंता विमल कुमार मीणा रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये खेल प्रतियोगिताएं बीबीएमबी कर्मचारियों में टीम भावना और अनुशासन को मजबूत करती हैं। इस मौके पर खेल समिति के सचिव कार्यकारी अभियंता रविंदर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और खेल समिति की गतिविधियों की जानकारी दी।
खेल प्रबंधक केवल सिंह ने बताया कि इंटर सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट में 5 टीमों ने भाग लिया, जिनमें पोंग डैम सर्कल, मुख्य अभियंता कार्यालय, पीएसओ, पावर विंग और तलवाड़ा सर्कल की टीमें शामिल थीं। फाइनल मुकाबले में पीएसओ टीम ने पोंग डैम सर्कल की टीम को दो विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
महिलाओं के शॉटपुट मुकाबले में मनीषा विजेता रही और प्रमिला बिश्नोई दूसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं के डिस्कस थ्रो मुकाबले में भी मनीषा ने पहला और हीना ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों के शॉटपुट मुकाबले में राहुल थापा पहले और वरिंदर कुमार दूसरे स्थान पर रहे। पुरुषों के डिस्कस थ्रो मुकाबले में राहुल थापा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि सुनील कुमार विजेता बने।
इस अवसर पर एसडीओ धीरज कुमार, गोपाल सिंह, दिनेश कुमार, धर्मिंदर सिंह, शिवम कुमार, जूनियर इंजीनियर जतिन शर्मा, बलजीत सिंह और राजू भी उपस्थित थे।

Comments