युवा वाहिनी समिति ने संक्रांति के शुभ अवसर पर लगाया लंगर



होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा 

 युवा वाहिनी समिति की तरफ से संक्रांति के अवसर पर माता चिंतपूर्णी चौक पर काले चने व हलवे का लंगर लगाया गया। इस मौके पर प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा ने कहा कि माता की कृपा से युवा वाहिनी को चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर सभी शहर निवासियों का सहयोग मिल रहा है वहीं स्क्रीन लगने से इसकी रौनक और भी बढ़ गई है, जिसके माध्यम से शहर निवासी और यहां से गुजरने वाले मां की महिमा सुनते और गाते हैं। इस मौके पर गुरुद्वारा शहीद सिंघा से संत बाबा रणजीत सिंह जी ने विशेष तौर से पहुंचकर लंगर सेवा की और युवा वाहिनी समिति के सदस्यों की सराहना की। इस मौके पर दीपक पुरी, लायन विजय अरोड़ा, विकास शर्मा, बलजीत जीतू, अमित गुप्ता, तरसेम लाल, सुभाष चंद्र, लाडी दिवाना, लाल सिंह, प्रमोद शर्मा, विशाल गोलू ऐरी, करमजीत, अशोक कुमार, विजय अरोड़ा, लाल सिंह, नवीन गुप्ता रिंकू आदि मौजूद थे।

Comments