माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
थाना महिलपुर में इंस्पेक्टर रमनदीप कौर की ओर से थाना प्रभारी के रूप में चार्ज संभाला । थाना प्रभारी रमनदीप कौर इसी थाने में काफी समय से सब इंस्पेक्टर के रूप अपनी सेवाएं निभा रही थीं। एक सप्ताह पहले सरकार की ओर से मैडम की तरक्की उपरंत इंस्पेक्टर बनाया गया और इसी थाने के मुखी बने। थाना मुखी का अहुदा संभालते हुए उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को कहा कि कॉलेज गेट, बस स्टैंड और हस्पतालों के आगे खड़े शरारती तत्वों की सूचना तुरंत थाने को दो। उन्होंने कहा नशे के व्यापारियों को तुरंत उनकी बनती जगह पर भेजा जाएगा खास करके बुलेट के पटाके बजाने वालों, बिना नंबर मोटरसाइकिल वालों को ताड़ना की कि पकड़े जाने पर किसी की सिफारिश नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलपुर में ट्रैफिक के नियमों को बरकरार रखने के लिए महिलपुर निवासियों और दुकानदारों के सहयोग करने को कहा।
Comments
Post a Comment