होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब में बिजली सप्लाई की बहुत बुरी हालत हैं। दिन में 6 से 8 घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रहती है। श्री अरोड़ा ने कहा कि बहुत ही दुख की बात है कि विभाग द्वारा कट लगाए जाते समय लोगो की परेशानी का जरा भी ध्यान नही रखा जाता। क्योंकि सुबह और शाम के समय जब पानी की सप्लाई का समय होता है तो उस समय भी कट लगा दिया जाता है जिससे परेशानी और भी बढ़ जाती है और श्री अरोड़ा ने कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाको में रहने वाले लोगों से बिजली और पानी जैसी सुविधाओं में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए क्योंकि गांव और शहर दोनों देश के विकास के बराबर हिस्सेदार है। इसलिए सुविधा भी समान रूप से मिलनी चाहिए और श्री अरोड़ा ने कहा कि पानी इंसान की सबसे बड़ी जरूरत है इसलिए बिजली कट होने पर भी पानी की सप्लाई बंद नहीं होनी चाहिए इसके लिए अलग व्यवस्था और मजबूत सिस्टम तैयार किया जाना चाहिए।
संजीव अरोड़ा ने कहा कि सरकार मुफ्त बिजली या अन्य मुफ्त सुविधाएं देने की बजाय नियमित और पूरी सप्लाई सुनिश्चित करें। अगर जरूरत हो तो दरों को कम किया जा सकता है ताकि आम लोगों पर आर्थिक बोझ ना पड़े लेकिन सेवाएं लगातार मिलनी चाहिए इसलिए सरकार को चाहिए की सस्ती दरों पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाए तो विभागो की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
Comments
Post a Comment